---Advertisement---

आरटीआई कार्यकर्ता संघ केंद्रीय समिति की बैठक, एलबीएसएम कॉलेज में 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस मनाने का निर्णय

On: September 25, 2023 3:55 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति की एक बैठक साकची स्थित पुराना कोर्ट परिसर में पेंशनर कल्याण समाज भवन में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दिल बहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 12अकटूबर 2023 को आरटीआई दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आरटीआई दिवस भव्य तरीके से लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कालेज करनडीह के आडिटोरियम में मनाया जाएगा। जिसमें समाज के कई गणमान्य व्यक्ति एवं आरटीआई कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई कमिटी का गठन भी किया गया है।

केंद्रीय अध्यक्ष श्री दिल बहादुर ने कहा कि जनहित में जनसूचना अधिकार अधिनियम हर नागरिक का एक मौलिक अधिकार है इस सूचना अधिकार अधिनियम को समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आरटीआई कार्यकर्ता संघ का एक मात्र सिर्फ उद्देश्य ही नहीं बल्कि एक एक कार्यकर्ता का कर्तव्य भी है।

केन्द्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आज भी सूचना अधिकार को लेकर आम नागरिको में जागरुकता की कमी है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के द्वारा अपनी संवैधानिक अधिकार का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं दूसरी ओर सरकार के द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम नहीं चलाया जाना राज्य,देश,समाज के लिए बड़ी दुर्भाग्य है

इस बैठक में संचालन उपाध्यक्ष सदन ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी घोष ने दिया।

मौके पर ये थे मौजूद

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित दिनेश कर्मकार, ऋषि रंजन केसरी, सुलोचना देवी पुष्पा रविदास बबिता कुमारी, मोमिता कुमारी कृष्णा संडिल रविकांत अग्रवाल मंजूषा बारला संजू कुमारी सुनील प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म,गुरदयाल मानावाल टीम ने खोले पत्ते,अब 31 मार्च को दिखाएंगे दमखम