जगन्नाथ मंदिर में मुस्लिम महिला यूट्यूबर के प्रवेश पर मचा बवाल, भाजपा ने कहा गोमांस खाने वाली को..

On: December 22, 2023 11:13 AM

---Advertisement---
झारखंड वार्ता
ओड़िशा:- ट्रैवल एंड फूड, यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स’ की फाउंडर कामिया जानी को लेकर ओडिशा में विवाद खड़ा हो गया है। उनके यूट्यूब चैनल पर जगन्नाथ मंदिर का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ। वीडियो में कामिया जानी को बीजद नेता वीके पांडियन के साथ पुरी श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना और महाप्रसाद का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि “कामिया जानी गोमांस खाने और उसकी खपत को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं, उन्हें पुरी में प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति कैसे दी गई है।” विवाद बढ़ता देख कामिया जानी ने भी इस पर जवाब दिया है, उनका कहना है कि ना तो मैं बीफ खाती हूं और ना ही मैंने कभी बीफ खाया है। वहीं वीके पांडियान की तरफ से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा भाजपा ने कहा कि इस घटना ने लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और मंदिर परिसर से वीडियो के प्रसारण को “अस्वीकार्य” माना है। भाजपा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि कामिया, जगन्नाथ मंदिर के अंदर कैमरा कैसे लेकर जा सकती हैं, जबकि श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन ने कैमरा बैन किया हुआ है।
भाजपा की ओर से पांडियन और कामिया की गिरफ्तारी की मांग की गई है। उनकी मांग है कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजद ने कहा है कि कामिया जानी ने राधा बल्लव मठ में महाप्रसाद ग्रहण किया था ना कि मंदिर परिसर के अंदर। उधर, श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन ने मंदिर परिसर के अंदर कैमरा लेने जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है।