---Advertisement---

SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया, आखिरी गेंद पर पलटी बाजी

On: February 11, 2026 3:37 PM
---Advertisement---

SA vs AFG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रशंसकों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने ऐसा रोमांचक मैच खेला‌ जिसमें सब कुछ था, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, आखिरी पलों का रोमांच और दबाव में भी धैर्य। दोनों टीमों ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर की नौबत आई। लेकिन रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा, और नतीजा निकालने के लिए एक दुर्लभ दूसरा सुपर ओवर खेला गया, जिसमें आखिरकार दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की।

दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल के बाद 187-187 रन बनाए थे। मैच टाई रहने पर सुपर ओवर में पहुंचा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना दिए। सुपर ओवर में स्कोर टाई रहने के बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती दो गेंद में कोई रन नहीं बनाए थे, साथ ही नबी भी आउट हो गए थे। इसके बाद रहमनुल्लाह गुरबाज ने अगली तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए। ऐसे में केशव महाराज की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को छह रन चाहिए थे। फिर महाराज ने वाइड गेंद फेंकी। ऐसे में अफगानिस्तान को मैच टाई कराने के लिए चार रन और जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। हालांकि, आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच दे बैठे और आउट हो गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

IND vs ENG Semi final: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स

SA vs NZ Semi Final: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोका शतक

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन, हर खिलाड़ी पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना

IND vs SA: सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की आज होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

NZ vs PAK: बारिश के कारण रद्द हुआ सुपर-8 का पहला मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका