---Advertisement---

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

On: March 4, 2026 11:53 AM
---Advertisement---

SA vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। पहला सेमीफाइनल आज क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और दोनों टीमों के लिए यह सिर्फ फाइनल का टिकट नहीं, बल्कि पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

दोनों ही टीमें अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में यह सेमीफाइनल मुकाबला उनके लिए ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है। जो भी टीम आज जीत दर्ज करेगी, वह पहली बार खिताब के एक कदम करीब पहुंच जाएगी।

मौसम और पिच रिपोर्ट

कोलकाता में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की आशंका न के बराबर बताई जा रही है। ऐसे में दर्शकों को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी टर्न मिल सकता है। ईडन गार्डन्स का पहली पारी में औसतन स्कोर 162 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 143 रन है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

हेड टू हेड आंकड़े किसके पक्ष में?

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। खास बात यह है कि पिछले पांचों मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने होंगी। ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि 7 मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है। आंकड़ों के लिहाज से अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में दबाव अक्सर समीकरण बदल देता है।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों का अब तक का सफर

इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम अब तक अजेय रही है और एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं न्यूजीलैंड को दो हार का सामना करना पड़ा। एक ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और दूसरी सुपर-8 चरण में इंग्लैंड से।

कहां देखें लाइव?

सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबले का फ्री प्रसारण उपलब्ध रहेगा। डिजिटल दर्शक जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जैकब डफी/मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now