---Advertisement---

साकची:ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का उद्घाटन, फ्री होम डिलीवरी सेवा शुरू

On: January 25, 2026 8:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र साकची में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सरस्वती सिंह एवं रामरती कुमारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर स्टोर का उद्घाटन किया और इसे आमजन के लिए एक सराहनीय एवं उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर फ्रेंचाइज़ी ओनर आनंद सिंह ने कहा कि ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी के माध्यम से साकची एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड दवाइयाँ, उचित मूल्य और भरोसेमंद सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अक्षय कुमार, संध्या चौधरी, शिवानी सिंह, अरशद रज़ा, खुर्रम बिलाल असलम एवं वसीम तारिक उपस्थित रहे।

नए स्टोर में ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक की छूट, फ्री होम डिलीवरी, स्मार्ट बिलिंग सिस्टम और त्वरित सेवा जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

ई-मेडिक्स टीम की ओर से वकार सिद्दीकी (जनरल मैनेजर), अमनदीप कुमार (ऑपरेशंस मैनेजर) एवं अविनाश कुमार (सेल्स एग्जीक्यूटिव) भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जीएम वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई-मेडिक्स का उद्देश्य समाज को सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ दवा सेवा उपलब्ध कराना है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now