---Advertisement---

साकची पुलिस ने बाइक चोर रैकेट का किया भंडाफोड़,7 मोटरसाइकिलों के साथ 4 चोर गिरफ्तार

On: January 18, 2025 1:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :साकची पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है

साकची थाना पुलिस ने शुक्रवार को साकची थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।इनके पास से पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन पर चलाई जा रही एक बाइक, बिना नंबर प्लेट की तीन बाइकें और नंबर प्लेट के साथ तीन बाइकें बरामद की हैं। जिस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है वह जेएच 05 डीएच 803 9 की लगी है। जबकि इस बाइक का वास्तविक नंबर जेएच 05 सीजी 8927 है। जबकि तीन अन्य बाइकों के नंबर जेएच 05 सीएम 7315, जेएच 05 सीटी 8064, जेएच 05 सीएल 6642 हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन बाइकों पर नंबर प्लेट अंकित नहीं है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें