---Advertisement---

सतबरवा के दर्जनों बालू घाटों से धड़ल्ले से हो रहा है बालू का उठाव, कार्रवाई नहीं

On: June 15, 2024 6:54 AM
---Advertisement---

लातेहार: बता दें की सरकार ने पूरे जिले के बालू घाटों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) प्रभावित रखा है। उसके बावजूद सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मानासोती, लेदवाखाड़ सहित दर्जनों बालू घाटों पर अवैध बालू उठाव धड़ल्ले से चल रही है। जिसमें अधिकतर ट्रैक्टर मालिक समाजसेवी का चोला पहनकर सतबरवा अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के आगे पीछे चलते हैं ऐसे में ट्रैक्टर मालिक के सिर पर किसका हाथ है जो इनकी मनमानी सर चढ़ कर बोल रहा है और सबसे बड़ी बात तो ये है ये सभी बालू लदे ट्रैक्टर अंचल कार्यालय और थाने के सामने से होकर गुजर रही है। फिर भी अंचलाधिकारी मौन हैं।

पत्रकारों ने इस बात की जानकारी भी दी, अंचल अधिकारी को फिर भी मौन साधे हुए हैं। इस मौके पर भिन्न बालू घाटों से बालू लदे हुए ट्रैक्टर देखा गया। पोंची निवासी आशीष सिन्हा, राणा प्रताप कुशवाहा सहित अन्य मालिकों के ट्रैक्टर को देखा गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें