---Advertisement---

संत माईकल + 2 स्कूल मुरी में वाटर मेलन डे कार्यक्रम का आयोजन

On: May 18, 2025 1:15 AM
---Advertisement---

सिल्ली – संत माईकल +2 स्कूल मूरी में शनिवार के दिन वाटर मेलन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ग नर्सरी से वर्ग दो तक के बच्चों को सम्मिलित किया गया। बच्चे इस मौके पर लाल हरी पोशाक पहनकर शामिल हुए। इस मौके पर विद्यार्थीओ ने वाटर मेलन से सम्बन्धित तरह-तरह के पोस्टर,चार्ट,चित्रकारी इत्यादी बना कर विद्यालय लेकर आए थे।

इस कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थीओं के बीच तरबूज का वितरण किया गया जिसे बच्चो ने बड़ी आनंद के साथ खाया कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने बच्चो के बीच वाटर मेलन खाने के फायदे और इसकी खूबी के बारे में जानकारी साझा किए और यह भी बताया कि वाटर मेलन में पानी की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इस मौके पर विद्यालय के प्राधानाचार्य सि. एल. प्रजापति ने कार्यक्रम की सराहना कि साथ ही बच्चो का उत्साह भी बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीना साहु ने किया साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं श्वेता सिंह, दिपीका कुमारी, प्रतिमा कुमारी , प्रशांत गोराई, प्रिती सिंह, श्वेता सिंह पांडे, सिमरन अफसाना आदि मौजूद थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now