---Advertisement---

बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार परमजीत सिंह सम्मानित

On: April 14, 2024 3:59 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन को बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने सम्मानित किया।

कमेटी की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर, चेयरमैन करतार सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, हरभजन सिंह गिल, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवम सिरोपा देकर सम्मानित किया।

महासचिव सुखविंदर सिंह ने बिरसानगर की संगत के प्रति आभार जताया कि उन्होंने एकता दर्शाते हुए सरदार परमजीत सिंह रोशन पर सहमति जताई।

झारखंड रंगरेटा महासभा के संस्थापक सरदार हरजिंदर सिंह रिंकू की भूमिका की भी सराहना की कि उन्होंने एक राय बनाने में सराहनीय कार्य किया।

इस मौके पर सीनियर चेयरमैन सरदार बलदेव सिंह काले, महासचिव सुखदेव सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

सरदार सुखविंदर सिंह गिल, जसवंत सिंह गिल, गुरदयाल सिंह, सतनाम सिंह, भजन सिंह, अमरजीत सिंह राजू, बलजिंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह रिंटू, नौजवान सभा प्रधान हरदेव सिंह, हीरा सिंह, अनमोल सिंह, परमजीत सिंह पम्मे, जसबीर सिंह पदरी आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now