---Advertisement---

बिष्टुपुर: आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में सत्यनारायण व्रतम धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

On: November 18, 2024 4:27 PM
---Advertisement---

बिष्टुपुर (जमशेदपुर): बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में सत्यनारायण भगवान की भव्य धार्मिक आयोजन के तहत सामूहिक श्री सत्यनारायण पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान की विशेषता यह थी कि पूजन सामग्री विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से मंगाई गई थी, और पूजा विधि का संचालन अन्नवरम, आंध्र प्रदेश से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा किया गया। पूजा में अध्यक्ष बी डी गोपाल सअपने पत्नी के साथ एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री जम्मी भास्कर पत्नी जे एस वी लक्ष्मी के साथ करीब 230 जोड़ो ने बैठकर सत्यनारायण भगवान की पूजा की।

पूजा की शुरुआत विधिवत गणेश पूजा एवं नवग्रह पूजा से की गई, जिससे उपस्थित भक्तों में श्रद्धा और भक्ति का संचार हुआ। इसके बाद पुरोहित श्री डी. सत्यनारायण ने 239 जोड़ों के समूह के लिए श्री सत्यनारायण व्रतम कराया। इस अवसर पर पुरोहित ने कार्तिक महीने में श्री सत्यनारायण पूजा की महत्ता और इसके धार्मिक फलों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे भक्तगण पूजन के विशेष लाभों से अवगत हुए।

पूजन के बाद, अन्नवरम की परंपरा के अनुसार विशेष प्रसाद तैयार किया गया, जिसमें गेहूं का दलिया, चीनी, घी, काजू, किशमिश, और इलायची का उपयोग किया गया। इस प्रसाद ने भक्तों को अन्नवरम के विशिष्ट स्वाद और भक्ति भावना का अनुभव कराया। लगभग 1000 भक्तों ने इस महाप्रसाद का आनंद लिया और यह आयोजन उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र बना।

मंदिर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की और श्री वारी सेवा समिति एवं मंदिर कमिटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद