---Advertisement---

उर्विता संस्था का सावन महोत्सव, सावन क्वीन बनी मणिकुनलता दत्ता

On: August 7, 2023 8:37 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था उर्विता द्वारा टेल्को स्थित हाई स्काई होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जमशेदपुर और चक्रधरपुर के 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन महोत्सव में पधारे सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी, कुमकुम और फूल माला से किया गया।

समाज में व्यापक सुधार की जरूरत ताकि आगे वाली पीढ़ी बदलती व्यवस्था को संभाल सके: डॉ नीना शर्मा

संस्था की निर्देशिका संगीता जयकुमार ने स्वागत भाषण देते हुए समाज में महिलाओं की महत्ता विषय पर प्रकाश डाला।आगे उर्विता संस्था की सचिव डॉ नीना शर्मा ने “नारी और समाज निर्माण” विषय पर परिचर्चा प्रारंभ किया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के 108 रूप हैं और सभी एक नारी के आंतरिक शक्ति को दर्शाता है। एक नारी उससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है, समर्थ है जितना वह अपने आप को समझती है। अतः यहां नारी के अबला होने का कोई प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से समूह के बीच यह प्रश्न भी उठाया कि क्यों आज के गिरते स्तर वाले समाज में नारी एक मां, बहन, बेटी, पत्नी और दादी मां के रूप में समाज निर्माण के कड़ी के रूप में क्यों असफल हो रही है? उन्होंने आगे कहा कि इन परिस्थितियों में व्यापक सुधार की आवश्यकता है, ताकि आने वाली नई पीढ़ी बदलती व्यवस्था को संभाल सके और हमारी नारियां एक सबल, सशक्त और सुखी समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

सावन क्वीन के चयन के लिए आयोजित हुई फैशन परेड इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा और इस प्रतियोगिता में मणिकुनलता दत्ता को सर्वमान्य रुप से सावन क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। उर्विता संस्था नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करती है अतः सावन महोत्सव में इसके लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई थी जिसमें भारत के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प प्रतियोगिता भी शामिल था। इन प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका में महिला व्यवसायी एवं समाज सेविका मीरा प्रसाद तथा हस्तशिल्प विशेषज्ञ एन. ललिता ने निभाया। भारतीय पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रीति श्रीवास्तव के ‘बिहार थाली’ ने बाजी मारी जबकि असीमा त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ हस्तशिल्प का पुरस्कार मिला।

डांसिंग क्वीन बनी मौसमी बनर्जी

सावन नृत्य प्रतियोगिता में मौसमी बनर्जी को डांसिंग क्वीन का खिताब दिया गया। राखी दासगुप्ता ने सावन महोत्सव में कई तरह के मनोरंजक खेल प्रस्तुत किए जिसमें सभी महिलाएं उत्साहित होकर भाग लिए। प्रीति तिवारी ने भविष्य में संस्था के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सबकी सहभागिता की कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापन दिया। उर्विता संस्था के सावन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में सचिव डॉ नीना शर्मा, निर्देशिका संगीता जयकुमार, राखी दासगुप्ता, प्रीति तिवारी और सुजाता सहाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक