---Advertisement---

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

On: March 3, 2026 2:29 PM
---Advertisement---

रांची: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने इसके साथ ही अपना नया ब्रांड अभियान ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ लॉन्च कर दिया है। यह साझेदारी पंकज त्रिपाठी की विश्वसनीयता और सादगी भरी छवि को एसबीआई जनरल के भरोसे और पारदर्शिता वाले मूल्यों से जोड़ती है।

अभियान के तहत जारी नई हेल्थ इंश्योरेंस फिल्म में पंकज त्रिपाठी परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो छोटे-छोटे कार्यों के जरिए अपनों की देखभाल का एहसास कराते हैं। टीबीडब्ल्यूए लिंटास द्वारा तैयार यह फिल्म भारतीय परिवारों की भावनाओं से जुड़ती है। बढ़ती चिकित्सा लागत और स्वास्थ्य जागरूकता के बीच कंपनी व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस को वित्तीय योजना का अनिवार्य हिस्सा बताती है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा, ‘परिवार अब स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हम सक्रिय स्वास्थ्य सुरक्षा की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं।’

ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी ने कहा, “एसबीआई जनरल जैसे मजबूत ब्रांड के साथ जुड़कर खुशी हुई। ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ अभियान की भावनात्मक कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया, जो गर्मजोशी और परिवार के अटूट रिश्ते का संदेश देती है।”

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के हेड-मार्केटिंग रथिन लाहिड़ी ने कहा, ‘यह फिल्म आम आदमी के शांत साहस को दर्शाती है, ठीक उसी तरह जैसे एसबीआई जनरल सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ यह अभियान प्रिंट, टीवी, ओटीटी और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now