---Advertisement---

IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

On: March 11, 2026 7:44 PM
---Advertisement---

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।

उद्घाटन मैच में RCB और SRH आमने-सामने

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।

पहले चरण में 16 दिन में 20 मुकाबले

बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है। इस चरण में 16 दिनों के भीतर कुल 20 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती पांच दिनों में टूर्नामेंट की सभी 10 टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला खेल लेंगी। इसके बाद 2 अप्रैल से दूसरे राउंड के मैचों की शुरुआत होगी।

चुनाव के बाद जारी होगा पूरा शेड्यूल

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल पहले चरण की तारीखें घोषित की गई हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के गुवाहाटी समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों को ध्यान में रखते हुए बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

चार दिन होंगे डबल हेडर

पहले चरण में कुल चार डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं। ये मैच 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को खेले जाएंगे, जिनमें एक ही दिन दो-दो मुकाबले होंगे।

10 वेन्यू पर होंगे मैच

पहले चरण के 15 दिनों के दौरान कुल 10 अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। इस चरण में सबसे ज्यादा तीन-तीन मैच कोलकाता और गुवाहाटी में आयोजित किए जाएंगे, जबकि बाकी वेन्यू पर दो-दो मुकाबले होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now