---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का आयोजन

On: January 28, 2026 8:13 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने कई विज्ञान मॉडल बनाए हैं। इन मॉडलों में पवनचक्की, जैविक कृषि, बायोगैस प्रणाली, कार्बन डाइऑक्साइड नियंत्रक मशीन, भूकंप अलार्म, कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉड्यूल (एआई), ज्ञान मशीन, जल सिंचाई प्रणाली, दूरबीन मॉड्यूल, विश्व ग्लोब, और सौर मंडल शामिल हैं। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया और अपने ज्ञान को साझा किया। विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि सभी मॉडल उत्कृष्ट और शानदार हैं। इस अवसर पर प्राचार्य वी सुधीर राव, गोबिन्दर सिंह, नकुल बड़ाइक, अंजलि साहू, समिता कुमारी, प्रिया दुबे, राहुल भद्रा, लंकेश्वर, बिपुल रॉय, महादेव समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now