---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का  आयोजन किया गया

On: February 9, 2025 12:39 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली (टुटकी) में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों का मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में लगाए। मौके पर छात्रों ने अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट,मॉडल और प्रयोग को लोगों के बीच दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करने का मकसद छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और उनके रचनात्मक विचारों को दिखाना होता है। वहीं प्राचार्य वी सुधीर राव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाए साथ ही विज्ञान और प्रकृति के संबंध के बारे में भी छात्रों को ज्ञान दिया। प्रदर्शनी के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक गोविंन्दर कुमार सिंह,विपुल राय,प्रतिमा देवी, सुजाता कुमारी,हर्षा कुमारी,पायल कुमारी, राकेश कुमार,प्रेम कुमार,लंकेश लोहरा एवं राहुल भद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला