---Advertisement---

बंधन बैंक की महिला कर्मी से हथियार के बल पर स्कूटी और 40000 नगदी की लूट

On: September 27, 2023 3:23 PM
---Advertisement---

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रुंगसाई से मंडलसाई मार्ग पर बंधन बैंक की महिला कर्मी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की खबर से हड़कंप मच गया है। महिला कर्मी से स्कूटर और 40000 रुपए नकदी लुटेरों ने लूट लिया।इस संबंध में महिला कर्मी ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। चक्रधरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधन बैंक में कार्यरत महिला कर्मी शिखा प्रजापति टोंकाटोला व रुंगसाई से महिला समूह के पैसे इकट्ठा कर चक्रधरपुर के लोकनाथनगर स्थित अपने कार्यालय जा रही थी।इसी दौरान एक युवक पैदल और दो युवक मोटरसाइकिल से आए।उन्होंने छिनतई की घटना को अंजाम दिया।

महिला बैंककर्मी के मुताबिक रुंगसाई से जब वह कार्यालय जा रही थी तभी एक युवक सामने आ गया।इस बीच जब उसने गाड़ी का हॉर्न बजाकर साइड मांगा तो उस युवक ने स्कूटी से चाबी निकाल ली। इसके बाद दो अन्य युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर 40 हजार रुपये छीन लिये।वहीं स्कूटी भी लेकर भाग गए। इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन