---Advertisement---

गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 4 हार्डकोर नक्सली ढेर; घातक हथियार बरामद

On: May 24, 2025 3:27 AM
---Advertisement---

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच पुलिस की विशेष कमांडो यूनिट C-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में चार हार्डकोर नक्सली मारे गए। जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें तीन दलम कमांडर और एक वरिष्ठ कैडर शामिल हैं, जिन पर 14 लाख का इनाम था।

यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे क्षेत्र में हाल ही में स्थापित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) के पास हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सघन तलाशी अभियान में पुलिस दल ने चार सक्रिय नक्सलियों के शव बरामद किए। इसके अतिरिक्त, पुलिस को घटनास्थल से हथियारों का जखीरा भी मिला, जिसमें एक स्वचालित सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), दो 303 राइफल और एक लोडेड बंदूक शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से वॉकी टॉकी, छावनी सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ तब हुई जब सी-60 कमांडो की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन लॉन्च किया और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली

परसुडीह:प्रमोद नगर पीएनबी के मैनेजर के यहां भीषण चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

35 दिन में ही डबल सिलेंडर की बुकिंग वाली खबर झूठी,पेट्रोलियम मंत्रालय बोला!

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला बम किया गया डिफ्यूज, प्रशासन की लोगों से यह अपील!