---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

On: August 28, 2025 9:48 AM
---Advertisement---

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में बुधवार को भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना ने जानकारी दी कि उन्हें आतंकियों की घुसपैठ की खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया।

जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए सेना लगातार अभियान चला रही है। इससे पहले 2 अगस्त को कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकी मारे गए थे। यह ऑपरेशन 1 अगस्त को शुरू हुआ था और 12 दिन तक चला। इसमें दो जवानों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया था।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक घाटी में 7 अलग-अलग मुठभेड़ें हो चुकी हैं। इनमें मारे गए आतंकियों की संख्या 23 हो गई है। इनमें से 12 आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे, जबकि 9 स्थानीय थे।

सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि हाल के दिनों में पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। सीमा पर हाई-अलर्ट है और सेना ने LoC के पास निगरानी और बढ़ा दी है। सेना ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित