---Advertisement---

पब्लिक देख चिल्लाया दारोगा मेरा अपहरण हो रहा है.. मदद करो; लखनऊ में बड़ा एक्शन

On: November 6, 2023 4:51 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- लखनऊ में शनिवार को एक दरोगा भीड़ को देखकर अचानक चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगा। दरोगा बार-बार अपना अपहरण किए जाने की बात कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा था और अपने साथ ले जा रहे थे।

रिश्वतखोरी पड़ी भारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एसीओ) ने दरोगा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। दारोगा एक होटल मालिक को डरा धमकाकर घूस ले रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसीओ ने उसके खिलाफ एक्शन लिया। पकड़ा गया दारोगा राहुल त्रिपाठी बंथरा थाने के हरौनी पुलिस चौकी का प्रभारी था।

क्या है पूरा मामला

बंथरा थाने में 28 अगस्त को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी विशाल रावत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ दो आरोपी जेल भेजे गए थे। घटनास्थल दुबग्गा में एमएफ टॉवर स्थित होटल था। केस की विवेचना कर रहे हरौनी चौकी इंचार्ज दरोगा राहुल त्रिपाठी ने होटल मालिक विनोद कुमार से कई बार पूछताछ की। आरोप है कि दरोगा राहुल त्रिपाठी ने विनोद को डराया कि चूंकि घटनास्थल उनका होटल है। ऐसे में वह भी धारा 368 के तहत आरोपी बनाए जाएंगे। दरोगा ने बचाने का दावा कर विनोद से 20 हजार रुपये की मांग की। विनोद ने एंटी करप्शन की टीम को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। शनिवार शाम चार बजे विनोद रुपये लेकर हरौनी चौकी गए। वहां दरोगा राहुल त्रिपाठी ने जैसे ही रिश्वत की रकम हाथों में ली, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। मामले में पीजीआई थाने में देर रात आरोपी दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार