जमशेदपुर

गायत्री परिवार का गर्भोत्सव संस्कार विषय पर सेमिनार संपन्न

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के बहनो द्वारा साहित्य विस्तार केंद्र बारीडीह में गर्भोत्सव संस्कार विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में खालसा माध्यमिक विद्यालय के बरिष्ठ शिक्षक श्रीमती रविंदर कौर, BPM उच्च विद्यालय के श्रीमती अमृता प्रीतम और श्रीमती अर्चना झा उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का प्रस्तुति प्रोजेक्टर के माध्यम से नवयुगदल के बहन रूबी शर्मा और बहन बिंदेश्वरी देवी ने दिया । मंच संचालन बहन मधु शर्मा ने किया ।

इस सेमिनार में 70 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया ज्ञात हो कि आगामी 23 जुलाई को नवयुगदल का 53वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी से भाग लेने का भी आह्वान किया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।