---Advertisement---

रांची: वाईबीएन पब्लिक स्कूल में डॉ बी पी मंडल की जयंती पर सेमिनार आयोजित

On: August 26, 2024 4:40 AM
---Advertisement---

रांची: मंडल आयोग के निर्माता डॉ बी पी मंडल साहब की जयंती पर “राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा” के तत्वावधान में 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को रांची के धुर्वा स्थित वाईबीएन पब्लिक स्कूल में “ओबीसी को 52% हिस्सेदारी क्यों और कैसे” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

“राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा” के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार का उद्घाटन रामजी यादव चेयरमैन वाईबीएन यूनिवर्सिटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पटना के वरिष्ठ समाजसेवी एहसान अहमद शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में शामिल हुए सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार और सुझाव रखे। मुख्य अतिथि पटना के वरिष्ठ समाजसेवी एहसान अहमद ने कहा कि सरकार को ओबीसी का स्वतंत्रता मंत्रालय बनाया जाना चाहिए। वहीं वाईबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव ने कहा कि सरकार को बीपी मंडल की 40 अनुसंधानों को लागू करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा वर्षों से अकेले इस लडाई को लड़ते आ रही है। लेकिन अब आप लोगों का साथ मिल जाने से मोर्चा का उद्देश्य पूरा होता दिख रहा है।

आज के सेमिनार में राष्ट्रीय ओबीसी ,अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव महासचिव डॉक्टर शिवानंद काशी प्रदेश सचिव विवेक कुमार,अशर्फी चंद्रवंशी,शुभम कुमार,मुंशी प्रसाद गुप्ता,तपेश्वर गोप,मनोज कुमार, विनय बरनवाल, वंशलोचन राम,रामसागर, दीनानाथ प्रसाद डॉन सहित काफी लोग विशेष रूप से शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now