---Advertisement---

झारखंड में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, गढ़वा, पलामू समेत 6 जिलों में 6°C तक गिरेगा तापमान

On: January 3, 2026 9:37 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के दौरान ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग के अनुसार, खासकर मध्य झारखंड के जिलों में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। राज्य में गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में पारा 9.4 डिग्री, जमशेदपुर में 11.6 डिग्री, डालटोनगंज में 7.7 डिग्री, बोकारो में 9.1 डिग्री और चाईबासा में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रांची और हजारीबाग समेत आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में भी रातें काफी सर्द रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे गिर सकता है।


लगातार गिरते तापमान के कारण ग्रामीण इलाकों में अलाव का सहारा लिया जा रहा है, जबकि शहरों में सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन