---Advertisement---

झारखंड में कड़ाके की ठंड, येलो अलर्ट और सभी स्कूल 6 से 8 जनवरी तक बंद

On: January 5, 2026 10:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:राज्य भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है सर्द हवाओं ने जीना हराम कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक झारखंड राज्य में संचालित सभी कोटे के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा प्री-नर्सरी / Nursury से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी.

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य में शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी. इस दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं होंगी. यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत