---Advertisement---

झारखंड में भीषण शीतलहर का कहर: कई जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा पारा, भयंकर ठंड का अलर्ट; रहें सावधान

On: January 6, 2026 2:16 PM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि छह जिलों में पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की चेतावनी जारी की है।


मौसम केंद्र, रांची ने राज्यवासियों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं 7 जनवरी को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा और हजारीबाग जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग और गुमला जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।


गुमला सबसे ठंडा, 2.2 डिग्री पहुंचा पारा


मौसम विभाग द्वारा 6 जनवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर खूंटी रहा, जहां पारा 3.7 डिग्री तक लुढ़क गया। इसके अलावा हजारीबाग में 3.8 डिग्री, लोहरदगा और कोडरमा में 3.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सिमडेगा और बोकारो में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, पाकुड़ में 6.5 डिग्री, सरायकेला में 6.8 डिग्री और लातेहार व देवघर में 6.9 डिग्री रहा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि चाईबासा में 7.4 डिग्री और जमशेदपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और कांके का 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।


घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा। खासकर उत्तरी और पश्चिमी झारखंड के इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।


बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह


मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस अत्यधिक ठंड के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


राज्य में शीतलहर का यह दौर फिलहाल जारी रहने के आसार हैं, ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका