---Advertisement---

चतरा के शाहिद dream11 खेल रातों-रात बना करोड़पति, जीते 3 करोड़

On: March 27, 2025 1:48 AM
---Advertisement---

चतरा:झारखंड के चतरा जिले में ड्रीम 11 गेम में टीम बनाकर झारखंड के लिए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और 3 करोड रुपए जीत गया है। उसके घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शाहिद नामक युवक ने ड्रीम 11 में 3 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। उसने महज 49 रुपये लगाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। शाहिद ने आईपीएल मैच पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस में ड्रीम 11 पर टीम बनाई। मैच खत्म होते ही उसने देखा कि वह 3 करोड़ रुपए जीत चुका है जिसके बाद से उनके घर में खुशी का माहौल है। वहीं, बता दें कि शाहिद दर्जी का काम करता है।

शाहिद ने बताया कि जब मैच समाप्त हुआ तो कुछ समय बाद उसने देखा कि वह तीन करोड़ जीत गया है। शाहिद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए किसी सपने से कम नहीं है। आसपास के लोग और दूरदराज के परिचित भी उसे खूब बधाई दे रहे हैं। शाहिद ने लोगों को आगाह किया कि ड्रीम 11 एक जोखिम भरा खेल है, जिसे सोच-समझकर खेलना चाहिए।

शाहिद ने बताया कि उसने सारा खानम नाम की आईडी से 4 टीम बनाई और चारों टीम जीत गयी। उसने पहली टीम में तीन करोड़, दूसरी टीम में 8500 रुपए, तीसरी टीम में 5000 रुपए और चौथी टीम में 3500 रुपए जीते हैं। शाहिद ने 1358 प्वाइंट लाकर पहला स्थान प्राप्त किया और तीन करोड़ जीता।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now