Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। धवन ने शनिवार (21 फरवरी) को 40 वर्ष की उम्र में अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।
लंबे समय से रिलेशन में थे दोनों
जानकारी अनुसार धवन और सोफी शाइन पिछले काफी वक्त से साथ थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और साथ बिताए गए पलों की झलकियां सामने आती रही हैं। रिश्ते को लेकर धवन पहले खुलकर कुछ नहीं कहते थे, लेकिन अब शादी के साथ उन्होंने नई शुरुआत कर दी है।
धवन की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहली बार साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की बॉक्सर आयशा मुखर्जी से विवाह किया था। दोनों की शादी करीब नौ साल तक चली।
2021 में उनके अलग होने की खबर सामने आई और इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। आखिरकार 2023 में दोनों का तलाक हो गया और वे आधिकारिक रूप से अलग हो गए।
अब सोफी शाइन के साथ शादी कर उन्होंने जीवन की नई पारी शुरू की है। धवन की दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें नई शुभकामनाएं दे रहे हैं।













