---Advertisement---

देवघर में जल चढ़ाकर गिरीडीह लौट रहे शिव भक्तों की वैगनआर को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत।

On: July 13, 2023 9:00 AM
---Advertisement---

गिरीडीह :- झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां कांवरियों से भरी कार और ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 2 कांवरियों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के पास का है। बताया जा रहा है कि वैगनआर कार में सभी सवार होकर पहले बिहार के सुल्तानगंज गए। वहां सभी ने गंगाजल लेकर बाबा धाम देवघर में बाबा भोलेनाथ की पूजा की। जल चढ़ाकर सभी हजारीबाग लौट रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक को उनकी अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

आनन-फानन में सभी घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने 2 मृत घोषित कर दिया जबकि 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं, मृतकों व घायलों में मामा- भांजे भी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी