---Advertisement---

गढ़वा में शुरू हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हॉस्पिटल’ की शूटिंग, समाज को देगा खास संदेश

On: July 22, 2025 12:02 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा: गढ़वा की धरती एक बार फिर फिल्म निर्माण की गवाह बनने जा रही है। विजय हिंद और रौनक तिवारी की मुख्य भूमिका वाली बहुचर्चित फिल्म ‘हॉस्पिटल’ की शूटिंग आज से गढ़वा में विधिवत रूप से शुरू हो गई है। फिल्म की कहानी सिर्फ एक अस्पताल की दीवारों तक सीमित नहीं, बल्कि यह जिंदगी, रिश्तों और समाज के अनछुए पहलुओं को छूने वाली है।

फिल्म में सूरज का किरदार विजय हिंद निभा रहे हैं, वहीं चंदा की भूमिका में नजर आएंगी रौनक तिवारी। इनके साथ अन्य प्रमुख कलाकारों में पुष्कल जी, तान्या श्री, प्रेम रावण, डॉ. निशांक निश्रम, एमडी खान, दिलीप पासवान, हुलास चौधरी, बलजीत कुमार, कुश कुमार, शिवपूजन साव, सुखाड़ी चौधरी, रवि रतन, आशुतोष कुमार, गोलू चुनमुन जी और काजू शामिल हैं।

तकनीकी टीम भी सशक्त

कैमरा संचालन की कमान संभाली है रमेश बाबू और लालमेंद्र जी ने, वहीं ड्रोन पर मनु जी नजर रख रहे हैं। डिजिटल वर्क अशोक कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में गीत-संगीत का आकर्षण और भी बढ़ जाता है जब सुर संग्राम उपविजेता मंटू निराला की आवाज से सजी धुनें सुनने को मिलेंगी।

कलाकारों की प्रतिक्रिया

विजय हिंद ने कहा कि “हम चाहते हैं कि ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन न होकर लोगों के दिल को छू जाए और समाज को एक अलग सोच दे।” वहीं निर्माता अजय बाबू ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज का आईना है, जो कई अनछुए पहलुओं को दर्शाने का कार्य करेगी।”

फिल्म को आगामी एक से दो महीने के भीतर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। गढ़वा के फिल्म प्रेमियों और कलाकारों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now