---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: अधौरा बीआरपी-सीआरपी की बैठक,दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

On: June 17, 2023 1:19 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– प्रखंड संसाधन केन्द्र अधौरा में शनिवार को बीआरपी- सीआरपी की बैठक बीआरपी श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बैठक में बीआरपी ने कहा कि 13 मई को बीआरसी की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022 – 23 में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों हेतु ( SA2 )वार्षिक योगात्मक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 19 मई तक सभी प्रधानाध्यापक को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया था. श्री चौबे ने कहा खेदजनक बात यह है कि अधिकतर प्रधानाध्यापक के द्वारा रिजल्ट समेकन कर सीआरपी के पास जमा नही किया गया है. ज्ञात हो कि राज्य के द्वारा SA2 रिजल्ट के लिए बार बार मांग की जा रही है ऐसे में प्रधानाध्यापक द्वारा SA2 का रिजल्ट जमा नहीं है,जो विभागीय आदेशों की अवेहलना है.इसलिए विभागीय आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई हेतु जिला को लिखा जायेगा. बीआरपी ने कहा कि रुआर 2023 बैक टू स्कूल कैपन का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला 21जून को आयोजित की जायेगी. बीआरपी चौबे ने रुआर के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि 6-18 आयुवर्ग के नामांकित सभी बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय.विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन एंव उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . पिछले वर्ष में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत- प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित किया जाय. सभी बच्चों तथा शिक्षकों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कराना सुनिश्चित कराते हुए इसका नियमित अनुश्रवण करने का आदेश सीआरपी को दिया. बीआरपी ने कहा कि विगत 29मई को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का सुझाव दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया था कि जून23 के अंतिम शनिवार को 1 से 12 तक के सभी बच्चों का मासिक जांच मैथ, साइंस एवं अंग्रेजी, हिंदी का सभी विद्यालयों में आयोजित करने का आदेश दिया था.यह परीक्षा मात्र 20 अंक का ओबेजेक्टिव होंगे. आज की बैठक में सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, अजय कुमार, शोभा पांडेय, सुबोध कुमार, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार तथा कंप्यूटर कोडिनेटर मुकेश कुमार उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी