---Advertisement---

श्रीराम आ रहें हैं, 22 जनवरी को उत्सव मनाएं; मंदिरों में करें विशेष पूजा, दीप जलाएं, दीवाली मनाएं- मनीष जायसवाल

On: January 11, 2024 6:03 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- 22 जनवरी को अयोध्या में वर्षों बाद रामलला के आगमन एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हजारीबाग में भी हर-घर उत्सव मनाएं। उस दिन को ऐतिहासिक व स्मरणीय बनाएं। दिन को स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना करें साथ ही रात को घरों में दीप जलाकर दीवाली मनाएं। मंगल पाठ करें धार्मिक अनुष्ठान का अयोजन अपने अपने स्तर से करें और परिवार एवं समाज के साथ खुशियां मनाएं।

उक्त बातें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने कटकमसांडी दौरे के क्रम में ग्राम मायापुर और पबरा वासियों से निवेदन करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी के लिए बेहद सौभाग्य की बात है की पांच सौ वर्षों बाद हमारे ही समय में यह ऐतिहासिक कार्य संपन्न हो रहा है और टेंट से निकलकर रामलला मंदिर में विराजेंगे तथा इसके साथ ही अयोध्या नगरी का वनवास समाप्त होने जा रहा है।

मौके पर कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमसांडी भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्षा जीवन मेहता, पबरा मुखिया सोनी देवी, पबरा पंसस छोटनी देवी, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि,सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा