---Advertisement---

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

On: April 1, 2026 11:17 AM
---Advertisement---

एजेंसी: अमेरिका इजरायल और ईरान मिडिल ईस्ट जंग का प्रभाव भारत पर भी तेजी से पड़ रहा है। कमर्शियल गैस की सिलेंडर की कीमत में तकरीबन₹200 की बढ़ोतरी हो गई है। 1 अप्रैल की आधी रात को महंगाई का एक और विस्फोट हुआ. LPG सिलेंडर के रेट फिर से बढ़ा दिए गए हैं. ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार तीसरी बार सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है. 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2000 रुपये से पार हो गए हैं. तेल कंपनियों ने आज, यानी 1 अप्रैल से सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा कर होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबा चलाने वालों को झटका दिया है. सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, बड़ी राहत की बात रही कि घरेलू सिलेंडर के रेट्स नहीं बढ़ाए गए हैं. यानी 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर पहले के दामों पर ही मिलेगा.

1 अप्रैल से कितना महंगा हुआ सिलेंडर

आज से दिल्ली में 19 किलो वाला हलवाई सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिलेगा. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये का मिलेगा. देशभर के अलग-अलग शहरों में सिलेंडर की अलग-अलग कीमत है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से आज एक महीने के भीतर ये तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. एक महीने के भीतर सिलेंडर के रेट्स 310 रुपये के करीब महंगे हो गए हैं.

शहर का नाम 1 अप्रैल से कीमत रुपये में 7 मार्च की कीमत रुपये में 1 मार्च की कीमत रुपये में
दिल्ली 2078.50 1883 1768.50
कोलकाता 2208 1990 1875.50
मुंबई 2031 1835 1720.50
चेन्नई 2246.50 2043.50 1996
14 किलो वाले सिलेंडर का रेट क्या है ?

तेल कंपनियों ने बढ़ती लागत को देखते हुए 7 मार्च 2026 को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में एकाएक 60 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी थी. बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रेट की समीक्षा कर कीमतों में बदलाव करती है. जिस तरह से वैश्विक हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है. लोगों के मन में डर सता रहा था कि 1 अप्रैल को तेल कंपनियां घरेलू सिलेंडर के रेट्स भी बढ़ा सकती है, लेकिन तेल कंपनियों ने इसमें बड़ी राहत दी है. सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स बढ़ाए गए हैं.1 अप्रैल को देश के 4 प्रमुख शहरों में रसोई गैस सिलेंडर के रेट्स कुछ इस तरह से हैं….

1. दिल्ली में 913 रुपये
2. कोलकाता 939 रुपये
3. मुंबई 912.50 रुपये
4. चेन्नई 928.50 रुपये

क्यों महंगा हो रहा है LPG गैस ?

भारत गैस से जुड़ी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है. जरूरत का 90 फीसदी तक गैस मिडिल ईस्ट के देशों जैसे कतर, कुवैत, सऊदी अरब, यूएई जैसे देशों से आता था, लेकिन युद्ध की वजह से इन देशों से गैस का आयात मुश्किल हो गया है. वहीं ग्लोबल मार्केट में गैस की कीमत बढ़ रही है. भारत को अमेरिका, नार्वे, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना जैसे देशों से गैस खरीदना पड़ रहा है, जहां से शिपिंग काफी महंगी है. ऐसे में बढ़ते बिल के दबाव के चलते सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं.

1 अप्रैल ये 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

1 अप्रैल 2026 से 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 498 रुपये से बढ़कर 549 रुपये पर पहुंच जाएगी. मुंबई में 530 रुपये, कोलकाता में 572 रुपये, पटना में 608 रुपये हो गई है.

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम

1 अप्रैल से दिल्ली में प्रीमियम डीजल के रेट में 1.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की कीमतें दिल्ली के लिए बढ़ा दी गई हैं.

हवाई ईंधन भी हुआ महंगा

आज से जेट फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 115% से ज्यादा बढ़ गए हैं. दिल्ली में एटीएफ की कीमत 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 2,05,955.33 रुपये, चेन्नई में 2,14,597.66 रुपये और मुंबई में 1,94,968.67 रुपये हो गई .

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला