सिल्ली : प्रखंड के पतराहातु पंचायत सचिवालय में शनिवार को भाजपा की सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया । बैठक में सांसद संजय सेठ, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता अनिल टाईगर शामिल हुए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य पुनः करवट ले रहा है वर्तमान सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त है। राज्य की जनता भाजपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2024 में पुनः केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अतः संकल्प यात्रा में सभी वर्गों को जोड़ते हुए सर्वाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करें। पुर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर आमजन में अपार उत्साह है। ऐसे में यात्रा को सफल बनाने में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। वहीं जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि संकल्प यात्रा में जिसे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे कृतसंकल्पित होकर पूरा करे तथा बूथ में जाकर बैठक करें। बैठक को भाजपा नेता अनिल टाइगर एवं ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता धीरज महतो ने किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी महतो, प्रताप कुमार, उमेश महतो, विनोद साहु, सृष्टिधर प्रजापति, दिलेश्वर कोईरी, चित्तरंजन महतो, मनोज महतो, रामसाय मुंडा, रघुवीर महतो, मेघनाथ, पंकज, जवाहर महतो,श्रीपति महतो, गुलाब,परिक्षित मंडल, पद्मलोचन महतो, वीणा देवी, संजय महतो,अशोक पोद्दार,नरेश महतो, खगेश महतो, केदार हाजरा, हरिराम लोहरा,महिपाल मुंडा, निखिल, फणिभूषण समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भाजपा की संकल्प यात्रा को लेकर सिल्ली विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठक संपन्न










