सिल्ली विधायक ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

On: March 7, 2024 3:13 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मंगलवार के दिन स्थानीय विधायक ने चार करोड़ से अधिक राशि की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत स्वीकृत लोवादाग पंचायत के पटका से डोमनडीह 1.8 किमी जिसकी लागत राशि एक करोड़ चौतीस लाख रुपए, पतराहातू पंचायत अंतर्गत पतराहातू से इचाहातू मुख्य सड़क से श्री लक्ष्मी विष्णुपाद मंदिर तक तैतीस लाख रुपए की लागत से पीसीसी पथ निर्माण, करियाडीह से अड़ाल तक 1.975 किमी पथ सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 51 लाख रुपए है। वहीं विधायक निधि से दोवारु में विद्यालय परिसर से मुख्य पथ तक 300 फीट पीसीसी एवं मुंडा टोला से 300 फीट पथ डोमनडीह विद्यालय में चहरदीवारी निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि करीब 10 लाख रुपया है। साथ ही साथ दोवारु में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत 55 लाख की लागत राशि से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य भी सम्मिलित है। डोमनडीह में शिलान्यास सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव की मूलभूत समस्याओं को खत्म करते हुए विकास के पथ पर लाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। साथ ही साथ विकास को गति देने के लिए हम दृढ़संकल्पित हैं। संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं तय समय पर काम समाप्त करने का निर्देश दिए। सभा को जिप उपाध्यक्ष बिना चौधरी एव रविंद्र सिंह मुंडा ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, पंसस तुलसीदास सिंह मुंडा, जयप्रकाश सिंह मुंडा, पूर्व पंसस भीम सिंह मुंडा, धीरेंद्र नाथ महतो, गयाराम महतो, शिशिर महतो, भजोहरी महतो, महेश्वर हजाम समेत ग्रामीण उपस्थित थे।