---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

On: May 9, 2024 1:34 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार के दिन गश्ती के दौरान सुबह करीब 10 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पतराहातू रोड में अवैध शराब का परिवहन करते हुए विजय प्रजापति उम्र 29 वर्ष पिता सुकु प्रजापति ग्राम पतराहातू थाना सिल्ली जिला रांची को अवैध प्रीमियम व्हिस्की 12 बोतल एवं बडवाईजर कैन बियर 48 बोतल विधिवत जप्त किया गया। बताते चले कि इस संदर्भ में सिल्ली थाना कांड संख्या 38/24 धारा 272/273 भादवि एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई हेतु उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार मोदी, हवलदार विद्या प्रसाद एवं आरक्षी बटेश्वर टुडू शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now