---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने  अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

On: May 11, 2024 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा चागरू निवासी बजीराम महतो,पिता स्वर्गीय जयदेव महतो को सिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताते चले की छोटा चांगड़ू थाना सिल्ली निवासी सनातन महतो, पिता माधव महतो की पत्नी बुधन देवी गोबर फेंकने गई थी कि इसी क्रम में पूर्व में पलाश लाही काटने को लेकर बक-झक हुई और कहा सुनी होने का बदला लेने के उद्देश्य से अभियुक्त बजीराम महतो कुल्हाड़ी एवं रड लेकर जान से मारने के उद्देश्य से रास्ते में घात लगाकर बैठा था। जब सनातन महतो की पत्नी गोबर फेंक कर वापस लौट रही थी तभी बजीराम महतो के द्वारा अचानक कुल्हाड़ी एवं रड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में सनातन महतो की पत्नी का बायां हाथ एवं पैर टूट गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया और कांड में प्रयुक्त रड को भी बरामद कर लिया एवं कांड संख्या 39/ 24 धारा 341/323/325/307 भादवि के तहत अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now