सिल्ली :- सिल्ली थाना अंतर्गत ग्राम हाकेदाग में युवती के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता बुधराम करमाली ने सिल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन करमाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक़ 5 फ़रवरी 2026 को दोपहर हाकेदाग निवासी बुधराम करमाली की पुत्री के साथ उसी गाँव के रहने वाले रोहन करमाली, उम्र 26 वर्ष, पिता शिवचरण करमाली ने घर में घुसकर ज़बरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता के पिता बुधराम करमाली के आवेदन पर सिल्ली थाना में कांड संख्या 11/26 के तहत त्वरित करवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी रोहन करमाली को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार












