---Advertisement---

खेलो इंडिया पैरा गेम्स मे सिल्ली की सुकृति सिंह साधेगी कांस्य पर निशाना

On: March 23, 2025 3:15 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- 20-23 मार्च तक आयोजित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कल बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली की सुकृति सिंह (झारखंड) और भावना (हरियाणा) से कांस्य पदक के लिए भिड़त होगा। पिछले 2024 में पंजाब में सीनियर राष्ट्रीय पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी 2025 में राजस्थान में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीती है 2015 में सुकृति ने रोड एक्सीडेंट में अपना एक पैर खो दी है फिर भी हिम्मत नहीं हारी है मां मीरा देवी कहती हैं की मेरी बेटी के लिए एकेडमी वरदान साबित हो रहा है मै एकेडमी के संचालक सुदेश जी और नेहा महतो के साथ साथ प्रकाश राम, शिशिर महतो का आभारी हूं जिसके चलते मेरी बेटी अपना झारखंड राज्य का नाम रोशन कर रही है झारखंड की रिकॉर्व की पहली तीरंदाज है 22 जुलाई 2023 से बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली में प्रकाश राम और शिशिर महतो से निरंतर प्रशिक्षण ले रही है। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मांडू से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक सुचिता ने इंडियन राउंड से शुरूआत की थी यह तक का सफ़र को पूरा करने में बिरसा मुंडा तीरंदाजीअकादमी सिल्ली के मुख्य संरक्षक श्री सुदेश कुमार महतो अध्यक्ष नेहा महतो का ही सोच से आज कई पारा तीरंदाज उभर कर सामने आ रहे है। अभी तक एकेडमी से कई पारा तीरंदाज ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं कल के मेडल मैच के लिए खिलाड़ी और कोच ने शुभकामनाएं दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अप्लास्टिक एनीमिया जागरूकता सप्ताह: बीएसवी ने समय पर जांच और इलाज के लिए मिलकर काम करने की अपील की

धनबाद: DRM कार्यालय में CBI की छापेमारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विद्युत अभियंता गिरफ्तार

झारखंड: ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, 9547 को शोकॉज नोटिस

भाकपा के शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर रमना में बैठक, कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने की अपील

गढ़वा: चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में होगा भव्य रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने आयोजन समिति के अध्यक्ष

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान