---Advertisement---

सिमडेगा: शराब पीने से मना करना पड़ा भारी, युवक ने प्रेमिका को किया आग के हवाले

On: April 28, 2024 7:20 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

सिमडेगा: पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ टांगरटोली गांव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के शरीर में आग लगा दी। आग लगने से युवती बुरी तरह झुलस गई है। दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी को शराब पीने से मना किया था। इस बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को जला कर मारने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, सिकरियाटांड़ टांगरटोली गांव निवासी दीपक मिंज और उसकी प्रेमिका फुलबाई कुजूर गांव में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गोवा में मजदूरी का काम करते थे और वहीं दोनों के बीच प्रेम हो गया था। दीपक की मां ने बताया कि शुक्रवार को दीपक शराब पी रहा था। इसी बीच फुलबाई ने दीपक को शराब पीने से मना किया तो दीपक आक्रोशित हो गया और घर में रखे किरोसीन तेल को फुलबाई के शरीर में डाल दिया और आग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद से फुलबाई के शरीर में लगे आग को बुझाया गया और तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आग के कारण फुलबाई के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की स्थिति गंभीर है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now