---Advertisement---

सिमडेगा: झारखंड के 7 जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य करने के विरोध में 9 फरवरी को विशेष बैठक का आयोजन

On: February 6, 2025 11:38 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: ओबीसी कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु साहू ने झारखण्ड के 7 जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य करने के विरोध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि जिले के समस्त पिछड़ी जातियों को सूचित किया जाता है कि “OBC कल्याण परिषद्” ने 09/02/2025 दिन रविवार को प्रातः 11:00 ब्रिलिएंट हाई स्कूल, गालू टोली, गांव सायपुर, मौजा खिजरी में झारखण्ड के 7 जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य करने के विरोध में एक विशेष सामुदायिक बैठक आयोजित की है। इस बैठक में अन्य जिलों के ओबीसी वर्ग के लोग भी आमंत्रित हैं। इस विषय पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। बैठक में OBC आरक्षण के मुद्दे पर हाई कोर्ट में मुकदमा और ट्रिपल टेस्ट पर की गई लापरवाही पर चर्चा की जाएगी एवं विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। अतः सभी पिछड़ी जातियों के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में उपस्थित हों।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

त्योहारों पर गड़बड़ी और अफवाह फैलाना पड़ेगा महंगा, सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

9 साल के शौर्य ने एथेंस में लहराया झारखंड का परचम, अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल

मंत्री और विधायक से मिले AISMJWA के पदाधिकारी, पत्रकारों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सौंपा मांगपत्र

लातेहार: जंगल में दफन था मौत का सामान, इनामी नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद

अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के आवास के पास कुछ ड्रोन मंडराएं,ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट

झारखंड टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी