---Advertisement---

सिमडेगा: उत्कलिय ब्राह्मण सेवा संघ ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

On: December 19, 2024 2:21 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा निवासी दिव्यांग राजेश पंडा की कुछ दिनों पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद उत्कलिय ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी मृतक की तेरहवीं पर स्वर्गीय राजेश पंडा के घर कोलेबिरा पहुंचकर उनके परिजनों को 5100 रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष केदार मोहंती ने बताया कि संघ के किसी भी प्राथमिक सदस्य के निधन पर संघ में सहयोग प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है।

इस दौरान संघ के संरक्षक केशव चंद्र पाणिग्राही, सिमडेगा जिलाध्यक्ष विद्या बंधु शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी , कोलेबिरा प्रखंड समिति के उपसचिव लखेश्वर पंडा उपस्थित रहे वहीं संघ के द्वारा स्वर्गीय राजेश पंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को सांत्वना प्रदान किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now