---Advertisement---

सिमडेगा: ‘एक पेड़ लगाएं मातृभूमि के नाम’ अभियान का आरंभ, सरोवर पार्क में किया गया वृक्षारोपण

On: July 14, 2024 10:30 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: आज रविवार को विश्व हिंदू परिषद, प्रताप नगर के द्वारा पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ लगाएं मातृभूमि के नाम’ से आरंभ हुआ।

बड़ा तालाब के समीप सरोवर पार्क में वृक्षारोपण कार्य किया गया। जिसमे प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बरगद और महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने पीपल का पेड़ लगाया।  नगर के सहमंत्री विश्वरंजन और विभाग सहमंत्री रवि शंकर राय ने नीम के पेड़ लगाए।

विश्व हिंदू परिषद, प्रताप नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी की अगुवाई में एक पेड़ मातृभूमि के नाम से कार्यक्रम में प्रताप नगर मंत्री अजय राजगढ़िया, सहमंत्री उमेश वर्मा, मातृशक्ति प्रमुख रेखा मिश्रा,  पंकज चौधरी, सत्संग प्रमुख योगेश खेड़वाल, रजत चावला, अनिल जालान, अनिल तिवारी, श्याम गुप्ता, अजीत गुप्ता, राजेश अरोड़ा, सुमित रूंगटा, अंकित चौबेजी, सूर्यांश राज, रविंद्र प्रजापति, रमेश सोमानी, कविता सोमानी आदि लोग मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now