---Advertisement---

सिसई: विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: August 9, 2024 3:03 PM
---Advertisement---

पारंपरिक वाद्य यंत्रों में जमकर झूमे आदिवासी समुदाय के लोग

झारखण्ड वार्ता:-सिसई मदन साहु

सिसई:- अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् सिसई शाखा के द्वारा कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विकास उच्च विद्यालय कार्तिक नगर सिसई में कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। विद्यालय में बने कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर मंचासीन अतिथियों एवं आदिवासी समाज के लोगों ने फूल माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विनती प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत्त शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया।

पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव ने आदिवासियों के पीड़ा और संघर्ष की गाथा को दोहराते हुए वर्तमान के स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं, और जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अपना प्राण तक निछावर कर चुके हैं। वही उनके संघर्ष को याद कर हमें अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा तभी आने वाले पीढ़ी अमन चैन के साथ रहेगी। अतिथियों ने कार्यक्रम में 114 पृष्ठ का जन जागृति पुस्तक का विमोचन किया। और मंचासीन अतिथियों ने बारी-बारी से विचार व्यक्त किए और विद्यालय के विद्यार्थियों संग पारंपरिक वाद्य यंत्रों में जमकर थिरके।

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव, उतरी जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, प्रमुख मीना देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, सुगिया देवी, सुनीता देवी, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के अध्यक्ष कैप्टेन लोहरा उरांव, सचिव सच्चिदानंद उरांव, कोषाध्यक्ष महावीर उरांव, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील उरांव, साधो उरांव, लोयो उरांव, सिता उरांव, गंदूर उरांव, अरुण बड़ाईक,भूपेंद्र बडाईक, चेतनमैन राम लोहरा, जलेश्वर उरांव, निवास भगत, कमलेश भगत, कपिलदेव उरांव, दशरथ उरांव, मंगरा उरांव, सुखदेव उरांव, जगदेव उरांव, भोला उरांव, सहित भारी संख्या में आदिवासी समाज के महिला पुरुष और छात्र छात्रा मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में