---Advertisement---

सिसई के बीडीओ, सीओ का वेतन रोका गया, सरकार आपके द्वार के आवेदन फेंके जाने के मामले में कार्रवाई

On: September 15, 2024 2:45 PM
---Advertisement---

गुमला: सिसई प्रखंड में 6 सितंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मिले आवेदन फेंके हुए पाये गये थे। बात दरअसल तब की है जब यहां 5 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूसरे दिन यानी 6 सितंबर को ग्रमीणों ने ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ और ‘अबुआ आवास’ के आवेदनों को जगना बगीचा में फेंका हुआ देखा था। कुछ लोगों ने अनुसार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रियों के जाते ही कर्मचारी ग्रामीणों के हजारों आवेदन फेंक कर चले गए। मामले के सुर्खियों के आने के बाद अब सरकार की ओर से कार्रवाई का आदेश हुआ था। गुमला उपायुक्त ने जानकारी दी है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की गयी है। 

उपायुक्त के अनुसार इस मामले में निम्नलिखित कदम उठाये गये हैं:

प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए प्रखंड समन्वयक की संविदा को समाप्त कर दिया गया है।


• मामले की जांच के लिए निर्देश जारी किये गय़े हैं। सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जांचोपरांत नियमानुसार अग्रेतर कारवाई की जाएगी।


• उप विकास आयुक्त एवं एसडीओ गुमला ने शिवनाथपुर पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की एवं उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।


• रविवार को शिवनाथपुर पंचायत में डोरे टू डोर सर्वे करते हुए सभी ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।

• 18 सितंबर को पुनः शिवनाथपुर पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। ताकि छूटे हुए लाभुकों के आवेदन को प्राप्त किया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now