---Advertisement---

भाभी का काटा सिर, फिर सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर; थाने पहुंचकर किया सरेंडर

On: May 31, 2025 1:20 PM
---Advertisement---

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भरतगढ़ गांव से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह उस वक्त इलाके में अफरातफरी मच गई जब एक युवक सड़क पर एक हाथ में खून से सना हथियार और दूसरे हाथ में अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता नजर आया। यह घटना बसंती थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी युवक बिमल मंडल ने अपनी भाभी की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एक मंदिर के पास भी कुछ देर रुका और वहां हथियार लहराता रहा। लोगों में डर का माहौल इतना गहरा गया कि किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही बसंती थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद देवर ने भाभी का सिर काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मानसिक जांच की भी तैयारी कर रही है। इस वारदात न केवल इलाके में बल्कि पूरे राज्य में सनसनी फैला रखा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत