---Advertisement---

जुगसलाई: पूर्व विवाद में छह राउंड फायरिंग, दो घायल

On: January 15, 2024 5:28 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र मुर्गी चौक बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया। जुगसलाई महतो पाड़ा रोड में सलीम के घर से पार्टी कर बाइक से लौट रहे मानगो निवासी महफूज और मजीद पर पुराने विवाद में फायरिंग की गई जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। पटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है मौके वारदात का सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

मजीद के परिजनों के मुताबिक महतो पाड़ा रोड निवासी सलीम के घर पर पार्टी थी।महफूज भी मानगो से पार्टी मनाने आया था।मजीद बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था।उसी दौरान मुर्गी चौक के पास मुजाहिद उर्फ बबलू खान, विक्की, अलतमस और सब्बो ने मजीद को रोका।उन लोगों ने पूर्व के विवाद की बात की।रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। चारों की मजीद से बात हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर विक्की ने मजीद पर छह राउंड फायरिंग कर दी। महफूज ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में भी गोली लगी।फायरिंग के बाद चारों फरार हो गये। उसने अपने दोस्त और परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताये जा रहे है।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर लगे कैमरा में पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

.बताया जा रहा है कि मजीद और बबलू के बेटा विक्की का पूर्व से विवाद चल रहा था। रेलवे फाटक के पास मजीद की टायर की दुकान है।पूर्व में रंगदारी की मांग पर दोनों में झगड़ा भी हो चुका है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत