जमशेदपुर:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी सिद्धगोड़ा जमशेदपुर के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान की छठी महोत्सव का आयोजन कांवरिया धाम मंदिर परिसर में किया गया।छठी महोत्सव के अवसर पर अनिल सिंह के टीम द्वारा सोहर गायन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है

।छठी महोत्सव के अवसर पर सभी भक्तजनों के बीच भंडारा का आयोजन एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया।

छठी महोत्सव के अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष श्री जै ऐन चौधरी उदय सिंह, सुनील सिंह, विक्की जी, राजू नाथ, राजकिशोर प्रसाद, सुबोध झा, रविराज दुबे, सुमित कुमार, बंशीधर महतो, पुरुषोत्तम राव, अरुण तिवारी, रजनी सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र पंडित, अशोक सिंह, सुधाकर, पवन सिंह, सुधांशु कुमार, अशोक गुप्ता इत्यादि सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।









