---Advertisement---

चाकड़ी में जेंडर हिंसा के खिलाफ स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता,नमिता सरदार ने जीता पहला पुरस्कार

On: December 1, 2023 3:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोटियम ,क्रिया न्यू दिल्ली के 16 दिवसीय अभियान के छठे दिन असमानता से समानता, सबकी गिनती एक समान के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में किशोर एवं किशोरियों के साथ पोस्टर एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

युवा की ज्योति हेम्ब्रम ने 16 दिवसीय अभियान के उद्देश्य पर जानकारी दी। किशोरियों को विकलांग साथियों के साथ होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक हिंसा को लेकर पोस्टर एवं स्लोगन राइटिंग कराया गया ,जिसमें किशोरियों ने बहुत ही अच्छा स्लोगन एवं पोस्टर बनाया ।

स्लोगन एवं पोस्टर बनाने का उद्देश्य विकलांग साथियों के साथ होने वाले हिंसा की पहचान करना और उनको भी समानता और सम्मान का अधिकार मिले।जिसमें निम्न किशोरियों को सम्मनित किया गया । प्रथम स्थान में नमिता सरदार , दूसरे स्थान सिमती सरदार, तीसरे स्थान में मुक्ति कांत गौड़ ,चौथे स्थान शिम्पी सरदार, ,पांचवे स्थान में दिनेश सरदार,छठवाँ स्थान में रीना सरदार और सातवाँ स्थान में पूजा सरदार को पुरस्कार मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन, बिट्टू सरदार, अनुश्री दास , संजय सरदार एवं युवा की चंद्रकला मुंडा, रीला सरदार अवंती सरदार,किरण सरदार ने अपने सहयोग किया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप