---Advertisement---

सोलर पंप खराब, 250 परिवार गांव से 500 मीटर दूर से ला रहे पानी

On: August 25, 2023 2:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली ; सिल्ली प्रखंड के दोवाडू में लगा सोलर पंप खराब हो गया है। इससे यहां पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। गांव के करीब 250 परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोग गांव से करीब 500 मीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के ही ऋषिकेश ने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों भी रुचि नहीं ले रहा है। मेंटेनेंस कराना तो दूर, इसकी मॉनिटरिंग भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है।शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। हर काम छोडक़र हम सभी ग्रामीणों को पानी लाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। स्कूली बच्चों को भी सुबह पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग के अभियंता जीत मोहन सिंह मुंडा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सूचना मिली है जल्द ही गांव में सोलर पंप की जांच की जाएगी। यदि खराबी है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। समस्या को दूर कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें