सिल्ली: सिल्ली बुंडू मार्ग पर सिल्ली रेलवे ओवरब्रिज में ट्रक के चपेट में आने से पूर्व सैनिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनाहातू थाना के जड़ेया बंधडीह निवासी 60 वर्षीय महेंद्र नाथ महतो जाड़ेया से मोटर साइकिल से सिल्ली रेलवे ओवर ब्रिज के समीप स्थित अपने वर्तमान मकान वापस आने के क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बोलेरो के चक्में से असंतुलित होकर गिर पड़े जिससे पीछे से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर तेज गति से जा रहे बोलेरो भाग निकला। सिल्ली पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाना ले आई। वही शव को थाना परिसर में रखा गया है जिसे गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।
ट्रक के चपेट में आने से पूर्व सैनिक की घटना स्थल पर ही मौत












