---Advertisement---

नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों ने किया वार, अबूझमाड़ जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

On: October 4, 2024 1:30 PM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली मार गिराए गए हैं। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। AK-47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ के क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर नारायणपुर-दंतेवाड़ा पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा कि सर्चिंग के दौरान दोपहर एक बजे से लगातार पुलिस और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार अब तक 14 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now